मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में शुक्रवार को श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन की खुदाई करते समय मिट्ठी धंस गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वृंदावन कोतवाली एसएचओ प्रशांत कपिल ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में हुआ। जहां फिरोजाबाद की एक संस्था द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य़ किया जा रहा था।
एसएचओ ने बताया कि मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के निवासी मजदूर नौरंगीलाल और विजय सिंह जादौन के रुप में हुई। एसएचओ कपिल के अनुसार रात जब ये लोग परिक्रमा मार्ग में श्याम कुटी के निकट सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे, उसी दौरान मिट्टी का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया और उसके नीचे दो मजदूर दब गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मजदूरों के नाक और मुंह में मिट्टी भर जाने की वजह से दम घुटने से मौत हो गई।
-साभार सहित
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026