मुंबई: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अमानवीय हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता के लिए एनएसई ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को लगभग 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। एनएसई इस दुःख और संकट के समय देश के साथ खड़ा है।
एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीषकुमार चौहान ने कहा,“यह हमारे देश के लिए सामूहिक शोक का क्षण है। हमारी प्रार्थनाएं और भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- राधा-कृष्ण का मिलन है दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श: आगरा में गूंजी देवी माहेश्वरी श्रीजी की अमृतवाणी - June 18, 2026
- आगरा में प्रबुद्धजन सम्मान समारोह: मोदी सरकार के 12 वर्षों के ‘स्वर्णिम अध्याय’ का हुआ जश्न - June 18, 2026
- CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट: माफिया मुख्तार की जमीन पर बनी आवासीय योजना को सिंचाई विभाग ने बताया अवैध, बुलडोजर लेकर पहुँचे - June 18, 2026