मुंबई (अनिल बेदाग): टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर में विकास को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के साथ मुंबई में चल रहे एफएबी शो 2025 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में एक रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देने हेतु एमओयु पर हस्ताक्षर किए।
यह एमओयु राज्य और राष्ट्रीय अपैरल इंडस्ट्री ऑर्गेनाइजेशन के बीच सहयोग का एक नया अध्याय है, जो राज्य की निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने और भारत में टेक्सटाइल्स और अपैरल निर्माण के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की सोच को दर्शाता है।
इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, “सीएमएआई और छत्तीसगढ़ मिलकर काम करेंगे, जिससे हमारे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग का कारोबार बहुत आगे बढ़ेगा। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों को बढ़ावा मिले। हमने रायपुर में 271 करोड़ रुपये लगाकर एक निफ्ट संस्थान खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग के पूरे सिस्टम को बहुत फायदा होगा। राज्य में निफ्ट के होने और सी एम ए आई के साथ मिलकर काम करने से हमें उम्मीद है कि हमारे पुराने पारंपरिक कपड़ों के डिज़ाइन और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।
सीएमएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया ने कहा, “छत्तीसगढ़ में भारत के टेक्सटाइल्स और अपैरल इकोसिस्टम में एक प्रमुख भागीदार बनने की अपार संभावनाएं हैं। यह साझेदारी राज्य के उभरते टेक्सटाइल्स हब्स में नए विकास मार्गों और रोजगार के अवसरों को खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस सहयोग के तहत, हमारा लक्ष्य इंडस्ट्री सहभागिता, नीति समर्थन और क्षमता निर्माण के लिए एक समर्पित मंच तैयार करना है, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ में सी एम् ए आइ शाखा कार्यालय की स्थापना से की जाएगी। यह स्थानीय हितधारकों और राष्ट्रीय अपैरल निर्माताओं के बीच मजबूत समन्वय को सक्षम बनाएगा। सीएमएआइ को एक ऐसे सरकार के साथ सहयोग करने पर गर्व है जो प्रगतिशील और इंडस्ट्री -हितैषी नीतियों पर केंद्रित है।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे – श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव; श्री रजत कुमार, इंडस्ट्री सचिव; श्री सुबोध कुमार सिंह, माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार। वहीं, सी एम् ए आइ की ओर से उपस्थित विशिष्ट जनों में शामिल थे – श्री संतोष कटारिया, अध्यक्ष; श्री अंकुर गाडिया, उपाध्यक्ष; और श्री नवीन सैनी, मानद महासचिव एवं चेयरमैन, एफएबी शो, सहित अन्य प्रबंध समिति के सदस्य।
-up18News
- फतेहपुर सीकरी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 47 हजार रुपये से भरा बैग - October 30, 2026
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026