आगरा। जिला कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने छापा मार कर सहायक लेखाकार प्रशांत कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई से कलक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई।
प्रशांत कुमार की एक बुजुर्ग महिला ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी कि वह पेंशन बढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने प्रशांत को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही महिला ने उसे पैसे पकड़ाए, टीम के सदस्यों ने प्रशांत कुमार को दबोच लिया।
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल हो गया। कोषागार में वकील और अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। टीम प्रशांत को अपने साथ ले गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कविता के जरिए बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ उठो और बनो सुदर्शनधारी’ - October 9, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: सजल नेत्रों से विदा हुईं जनकदुलारी सीता, राजा जनक और रानी सुनैना का वात्सल्य देख छलक आए भक्तों के आंसू - October 9, 2026
- आगरा में व्यापारिक भरोसे के नाम पर 47 लाख की कथित धोखाधड़ी: संजय प्लेस के जूता कारोबारी ने दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और धमकी के भी आरोप - October 9, 2026