Agra, Uttar Pradesh, India. फामा ग्लोबल मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा आयोजित एशिया जीसीसी कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत गोल्डन एम अवॉर्ड्स में इस बार रेनबो आईवीएफ और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम को दो अलग-अलग कैटगिरीज में सम्मानित किया गया है।
बता दें कि एशिया जीसीसी कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्डस चार दिसंबर को डिजिटली आयोजित किए गए थे। गोल्डन एज अवॉर्ड्स एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सर्वश्रेष्ठता और दिव्यदर्शिता के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। शनिवार को ऑनलाइन आयोजित हुए समारोह में इस बार एक्सीलेंसी एंड लीडरशिप इन हेल्थकेयर की श्रेणी में सर्वाधिक भरोसेमंद टेस्ट ट्यूब बेबी एंड आईवीएफ सेंटर अवॉर्ड आगरा के रेनबो आईवीएफ को दिया गया।
रेनबो आईवीएफ की ओर से यह सम्मान आईवीएफ सेंटर की निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने ग्रहण किया। वहीं बेस्ट क्वालिटी पेशेंट केयर अवॉर्ड आगरा के ही मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम के नाम रहा। अस्पताल की ओर से यह सम्मान निदेशक डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने ग्रहण किया।
रेनबो आईवीएफ के डॉ. केशव मल्होत्रा ने बताया कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि हेल्थकेयर में यह दो बड़े सम्मान हमारे दो अस्पतालों को मिले हैं। यह निश्चित ही मनोबल बढ़ाने वाली बात है और इससे शहर को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी इच्छाशक्ति को बल मिलेगा।
मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि गोल्डन एम अवॉर्ड्स व्यावसायिक और व्यक्तिगत उपलब्धि दोनों ही श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान हैं। व्यवसाय में बढ़ते महत्व और गुणवत्ता वाले ब्रांड्स के विकास में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता और नेतृत्व के लिए प्रदान किए जाते हैं।
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026
- पीएम मोदी को चाय पिलाने वाली मीरा मांझी के घर सियासी जमावड़ा: विपक्ष के हमलों के बीच अब मेयर ने की आर्थिक सहायता - October 30, 2026