आगरा। राजस्थान से यूपी के विभिन्न जगहों पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एसटीएफ ने पिस्टल, चार तमंचे और कई कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उसको लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसके ऊपर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राजस्थान के गांव चिकसाना निवासी तस्कर कृष्णा उर्फ करतार उर्फ कृष्ण अवतार प्रतापपुरा स्थित होटल में ठहरा हुआ है। एसटीएफ ने होटल की घेराबंदी कर पार्किंग से कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसके पास से कई हथियार बरामद किए।
पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह आजकल रोहता चौराहे के पास स्थित विनायक गार्डन में किराए के मकान में रह रहा था। पकड़े गए आरोपी कृष्णा ने बताया कि भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास पुलिस कस्टडी में कुलदीप जगीना के हत्यारों को उसने ही हथियार दिए थे।
उसने बताया कि वह आर्डर मिलने पर हथियार सप्लाई करता था। वह मेवों से हथियार लेकर आता था। आगरा में किराए के मकान में लंबे समय से रह रहा था।
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026