आगरा। संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद कस्बे में आज राष्ट्र नायक,अखंड भारत के निर्माता व मौर्य साम्राज्य के नायक महान चक्रवती सम्राट अशोक मौर्य की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया सांसद राजकुमार चाहर ने शोभायात्रा का शुभारंभ भी किया।
चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जन्म जयंती पर आज फतेहाबाद में बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग जुटे। कस्बे में शोभायात्रा से पहले सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने
साथ मे विधायक भगवान सिंह कुशवाहा अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आयोजन समिति की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। इसके बाद सांसद चाहर ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां और बैंड शामिल थे। शोभायात्रा में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देतीं झांकियां शामिल थीं।
शोभायात्रा में पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, राजेश कुशवाहा, देवेंद्र रावत, देशराज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026