टूंडला। श्रीराजपूत करणी सेना की एक अहम बैठक पचोखरा में संपन्न हुई। इस दौरान हाल ही में आगरा के रामी गढ़ी में आयोजित शूरवीर राणा सांगा जयंती एवं रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में जनपद से भाग लेने वाले क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों, करणी सेना कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों का आभार जताया गया।
बैठक में आगामी 19 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा आगमन को लेकर चर्चा हुई। करणी सेना के जिला संयोजक संजय सिंह परमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर क्षत्रिय समाज का कोई भी सदस्य अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शामिल होता है, तो उसे चिह्नित कर सामाजिक स्तर पर बहिष्कृत किया जाएगा।
परमार ने कहा कि समाज की गरिमा बनाए रखने के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने क्षत्रिय समुदाय से सपा प्रमुख के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने की अपील की।
बैठक में विवेक सिकरवार, शिवालय प्रताप सिंह, यतेन्द्र सिंह चौहान, अभिषेक प्रताप सिंह, सनी जादौन और लोकेश जादौन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026