आगरा: ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार की तड़के डंपर और कैंटर की भीषण भिड़ंत के दौरान लगी आग में जिंदा जल कर डंपर चालक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह पांच बजे सैयां बिजलीघर के पास हुआ।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राजस्थान के मनिया जिले के लोकेंद्र और 20 वर्षीय निशांत आगरा से ग्वालियर की ओर खाली डंपर लेकर जा रहे थे। लोकेंद्र चालक था और निशांत उसका सहायक। लोकेंद्र ने बताया कि निशांत वाहन चलाने में नया था। खाली डंपर होने के कारण उसने निशांत को चलाने का मौका दिया था।
सैयां बिजलीघर के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक मार दिए। निशांत डंपर को संभाल नहीं पाया और कैंटर से टकरा गया।
हादसे में चालक सीट पर निशांत के पैर फंस गए। उन्होंने डंपर से नीचे उतर कर पुलिस को सूचना दी। वहीं कैंटर चालक कैंटर लेकर फरार हो गया।
लोकेंद्र ने बताया कि पुलिस चालक सीट को काटने के लिए कटर का इंतजाम कर रही थी। इसी दौरान शार्ट सर्किट से डंपर में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता जब तक आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। पुलिस ने आग बुझा कर निशांत को निकाला। इलाज के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026