आगरा:- फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा बिजली विभाग में संविदाकर्मियों को हटाए जाने से नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इतना ही नहीं वो अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये है पूरा मामला
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा संविदा कर्मियों को हटाए जाने को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने गए थे। संविदाकर्मियों को रिपोर्ट दर्ज होने पर निकाल दिया गया था। उनका कहना था कि तीन संविदाकर्मी निकाल दिए और तीन नए लड़के रख लिए। जब तक इनके विरुद्ध चार्जशीट नहीं लगी, तब तक दोषों कैसे माना गया। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
53 सेकेंड का वीडियो वायरल
विधायक का 53 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक अधिशासी अभियंता तृतीय के कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। सामने अन्य बिजली अधिकारी उन्हें घेरे हुए खड़े हैं। विधायक कह रहे हैं कि संविदाकमी वर्षों से काम कर रहे हैं। आप उन्हें तुरंत हटा देते हो, फिर रख लेते हो। एसडीओ “तुम्हारी बात नहीं मानता। हम मनवा देंगे, अभी मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार की शिकायत करते हैं।
आप छोटे लाल को समझते क्या हो। फतेहाबाद सीट पर नहीं बैठने दूंगा। पूरा आगरा जमा कर दूंगा। अधीक्षण अभियंता के मनाने की कोशिश पर विधायक ने झिड़क दिया। पांच मिनट बाद अधिकारियों के अनुरोध पर विधायक अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर बढ़ गए। उन्होंने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा, भ्रष्टाचार नहीं रुका तो वह धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026