आगरा:- थाना अछनेरा क्षेत्र के कस्बा स्थित काशीराम आवास में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक कमरे में हासिम पुत्र लतीफ़ उम्र 30 वर्ष का शव फंदे पर लटका मिला। जिससे कस्बे में सनसनी फैल गयी। युवक की मौत के बाद मौके से पत्नी सिमरन उर्फ शब्बो एवं उसकी तीन बहन मौके से पहले ही भाग गई थी। लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी एवं मृतक हासिम पुत्र लतीफ के परिवार वालों की सूचना दी।
बताया जाता है कि मृतक हासिम थाना मंटोला आगरा का निवासी है।लेकिन वह कस्बा अछनेरा काशीराम आवास में करीब 6 वर्ष से रह रहा था। वहीं मामा के लडके सुहेब पुत्र इदरीश निवासी नाई की मंडी आगरा के द्वारा दीं गयी तहरीर के अनुसार मृतक की पत्नी सिमरन उर्फ शब्बो एवं परिवार के सभी लोग उसे आये दिन मारपीट एवं परेशान करती थी। वहीं जब हासिम के परिवार के लोग ज़ब अछनेरा पहुचे तो पत्नी एवं परिवार के सदस्य मौक़े से फरार हो चुके । वहीं अछनेरा पुलिस हर पहलुओं से मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।
मासूम बोला, मम्मी ने पापा को मारा
मृतक हासिम के 5 वर्ष के पुत्र ने बताया कि उसकी माँ आये दिन हासिम से मारपीट एवं झगड़ा करती थी और फांसी लगाकर मर जाने को कहती थी इस मासूम के बताए अनुसार उसकी मा ने ही उसके पिता का हत्या की है। और आज ही घर से कही चली गई है। आखिर इस बयान में कितनी सच्चाई है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026