आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस ने चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजन किया। समारोह की शुरुआत चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा ने सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
कार्यक्रम का आगाज़ गणेश वंदना व बृज वंदना के साथ हुआ। आगरा पब्लिक ग्रुप के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बताया कि मंच से बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद ने पुस्तक का विमोचन किया। उसके बाद डांस इंडिया डांस फेम ऋषिका सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। म्यूजिकल बैंड ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों को थिरकाया। होली के माहौल में राधा कृष्ण के लोक नृत्य और बृज के मयूर नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
ग्रंथ परिचय: प्रधान संपादक मधु भारद्वाज, डॉ. आभा चतुर्वेदी (प्रबंध संपादक), संपादक दल: ललित कुमार, सह-संपादक: भावना वरदान शर्मा, नूतन अग्रवाल, ज्योति आदि। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: पद्मश्री डॉ. आर. एस. पारिख, पूर्व वी. सी. डॉ. जी. सी. सक्सेना, डॉ. संजय टंडन, कुंवर मानवेन्द्र सिंह (विधायक), राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, डॉ. विजय कुमार गौतम, डॉ. अशोक विज, डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. बृजेश चंद्रा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौ. वाज़िद निसाद, श्रीमती निर्मला दीक्षित, डॉ. डी. सी. गोयल, अरुण डंग, डॉ. अलका रावत।
अप्सा एसोसिएशन के सदस्य: अध्यक्ष सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. प्रधुम्न शर्मा, टी. एस. राणा, डी. एस. राणा आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स से अभिनव शर्मा, अनिकेत शर्मा, जूही शर्मा, रिचा शर्मा, डॉ. आँचल शर्मा, अनामिका शर्मा आदि! सभी का स्वागत अभिनव शर्मा और अनिकेत शर्मा ने किया।
- Agra News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर व्यापारी से 42.5 लाख की ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार - March 12, 2025
- Agra News: घरेलू विवाद में हत्या करके फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा - March 12, 2025
- Agra News: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजन - March 12, 2025