आगरा:- अज्ञात चोर दुकान की खिड़की का शीशा तोड़कर उसमे रखा मोबाइल, नगदी सहित सोने की दो अंगूठियां ले उड़ा। दुकान खोलने पर संचालक को चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में अमित सिंह पुत्र तारा सिंह की अटलांटिक फ़ूड के नाम से दुकान है। अपने निजी काम से अमित चार दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। जिस कारण चार दिनों की दुकानदारी के रुपये भी बैंक में जमा नहीं हो पाए थे।
सोमवार सुबह जब वह अपनी दुकान खोलकर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि उनकी दुकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि दुकान में रखा 4 दिनों का गल्ला, टच स्क्रीन का मोबाइल और दो सोने की अंगूठियां गायब है।
उनके द्वारा पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। मौके पहुँची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश में जुट गई। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026