लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लगातार भर्तियां निकालता रहा है। कुछ जालसाज इसका फायदा उठाकर फर्जी भर्तियों का विज्ञापन निकाल कर आवेदकों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं।
यूपीएमआरसी की ओर से साफ किया जाता है कि कंपनी में कोई आधिकारिक भर्ती, परीक्षा एवं उनके परिणाम की जानकारी सिर्फ यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.lmrcl.com/ www.upmetrorail.com) पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा यूपीएमआरसी भर्तियों की जानकारी अखबारों में नोटिफिकेशन के माध्यम से भी प्रकाशित कराता है।
यूपीएमआरसी लगातार ही ऐसे फर्जीवाड़ों से बचने की अपील करता रहा है और बताता रहा है कि कॉर्पोरेशन में भर्ती आपकी मेरिट के आधार पर ही होगी एवं जानकारी सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसके अतरिक्त आप किसी भी अन्य स्रोत पर विश्वास न करें और अगर कहीं भी आप इस तरह का संदेह पाते हैं, तो तुरंत उसकी सूचना हमें दें ताकि हम उचित कार्रवाई कर सकें। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दी है।
-साभार सहित
- आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में अलौकिक काली घटा मनोरथ के बीच मनाया गया ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का दिव्य जन्मोत्सव, उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: केंद्रीय मंत्री बघेल ने की महाआरती, देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना - September 4, 2026
- आधी रात को गूंजा वृंदावन चंद्रोदय मंदिर—‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से झूम उठा धाम, पढ़िए चंचलापति दास ने क्या कहा - September 4, 2026