आगरा। भदावर राज परिवार के तीनों सदस्यों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने पर उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया है।
इस बारे में बाह कोतवाली में राजा भदावर समर्थकों मुनेंद्र कुमार और अन्य ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि सोमवार को अपराह्न दो बजे हरीशंकर पुत्र राम प्रकाश निवासी बिजौली (बाह) ने अपनी फेसबुक आईडी से क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह और उनके पुत्र त्रिपुरदमन सिंह के लिए अश्लील और अभद्र टिप्पणी की है।
आरोपी ने तीनों के लिए अमर्यादित भाषा के साथ ही धमकी भरी पोस्ट की है, जिससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल हुई है। यह सोचा समझा योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य है। इससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है।
तहरीर पर मुनेंद्र कुमार के अलावा दिनेश बहादुर निवासी रुदमुली, मानवेंद्र सिंह, पुलकित भदौरिया एडवोकेट, कृष्णकांत एडवोकेट, अलकेंद्र, आकाश, मनमोहन पांडेय, लाल सिंह चौहान ब्लाक प्रमुख, सत्येंद्र भदौरिया, राजवीर सिंह आदि समर्थकों के भी हस्ताक्षर हैं।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026