सोशल मीडिया में एक दिल दहला देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फूलो से सजी दूल्हे की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो युवक दूर जाकर गिरे। वायरल वीडियो लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर ऊंचाहार कस्बे का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। जहां कंदरावा निवासी सूर्या अपने साथी गुरु शरण के साथ ऊंचाहार कस्बा चौराहे पर थे। दोनों सड़क किनारे बाइक खड़ी करके जूस पी रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
चालक वहां से कार लेकर भागा। आगे जाकर हनुमान मंदिर के पास खड़े कस्बा निवासी मोहम्मद कलीम को भी टक्कर मार दी। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शाहिद उर्फ राजू ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमुनिया हार गांव से पूरे गन्नी गांव बारात जानी थी। चालक एक्सयूवी कार को हनुमान मंदिर के पास सजाने ले जा रहा था। कार को फूलों से सजाने के बाद दूल्हे को लेने जाना था। सोमवार सुबह सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे एक्सयूवी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। पुलिस ने एक्सयूवी कार को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-साभार सहित
- Agra News: 8 फरवरी को भगवामय होगी ताजनगरी, शाहगंज से बल्केश्वर तक ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ की गूंज - February 6, 2026
- Agra News: रिश्तों का कत्ल! अनाथ भतीजी से छेड़छाड़ करने वाला कलयुगी ताऊ गिरफ्तार, ट्रांस यमुना पुलिस का एक्शन - February 6, 2026
- Agra News: आगरा की स्वास्थ्य सेवाओं पर कमिश्नर सख्त, चिकित्सकों की ऑनलाइन हाजिरी और ट्रॉमा सेंटर के लिए दिए कड़े निर्देश - February 6, 2026