देहरादूनः देशभर की निगाहें आज एक बार फिर से उत्तराखंड पर टिक गई हैं. चमोली के माणा में ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गये. जिन्हें सकुशल निकालने की कोशिशें जारी हैं. घटनास्थल पर नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण कम्यूनिकेशन नहीं हो रहा है. जिसके कारण मौके की सही स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है. इसी बीच चमोली माणा ग्लेशियर हादसे वाले स्थान से पहली तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में सेना के भारी बर्फबारी के बीच रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं. तस्वीर में सेना के जवान अपने कंधों पर ग्लेशियर में दबे मजदूरों को उठाकर सकुशल रेस्क्यू कर रहे हैं.
सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘गढ़वाल सेक्टर के माणा गांव के पास जीआरईएफ कैंप पर हिमस्खलन हुआ. कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. भारी बर्फबारी और मामूली हिमस्खलन के बावजूद भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया. अब तक 10 कर्मियों को बचाया जा चुका है. सेना द्वारा उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. अतिरिक्त सैनिकों और उपकरणों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है.
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026