आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर एक टूरिस्ट के बैग की चेकिंग के दौरान पेपर स्प्रे का रिसाव होने से सुरक्षाकर्मियों की हालत खराब हो गई। छींकें आने और लगातार खांसने से उनकी हालत बिगड़ गई। जैसे-तैसे सुरक्षाकर्मी सामान्य स्थिति में लौटे।
यह घटना बीते कल की है। वेस्ट गेट पर जब एक पर्यटक के बैग को चेक किया जा रहा था, तभी उसमें रखे पेपर स्प्रे लीक होने से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य लोगों को छींकें आने लगीं। सभी का खांस-खांस कर बुरा हाल हो गया। अन्य लोगों का भी यही हाल था। खुद को सामान्य स्थिति में लाने के लिए कोई पानी पी रहा था तो कोई आंखों में पानी के छींटे मार रहा था।
दरअसल स्प्रे के हवा में घुलने से वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए थे। इसकी चपेट में आए सभी लोग कपड़े से नाक और मुंह को ढंके हुए दिखे। स्प्रे का असर खत्म होने के बाद ही सभी सामान्य स्थिति में लौट सके। वह महिला पर्यटक भी बहुत परेशान दिखी, जिसके बैग में रखे स्प्रे से सभी की हालत खराब हुई।
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026