महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को यह पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस अवसर पर देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी, जो जलाभिषेक और विशेष पूजन में शामिल होंगे।
महाशिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त
दृग पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि 2025 का पर्व 26 फरवरी की सुबह 11:08 बजे से प्रारंभ होगा और 27 फरवरी की सुबह 08:54 बजे तक रहेगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने का विशेष महत्व बताया गया है।
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय
सुख-समृद्धि के लिए
महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर “ॐ नमः शिवाय” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शीघ्र विवाह के लिए
यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
करियर में सफलता के लिए
एक चांदी का सिक्का जल से भरे चांदी के लोटे में डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें और सफेद फूल चढ़ाएं। इससे नौकरी और करियर में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
आर्थिक समृद्धि के लिए
महाशिवरात्रि के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और विश्वास से किए गए पूजन और उपाय से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
-साभार सहित
- मेरठ में ऑर्डर पहुंचने में जरा सी देर होने पर डिलीवरी बॉय पर बरसाए थप्पड़ और लात-घूंसे, सहकर्मियों में भारी रोष, थाने के बाहर धरना देकर बंद की सेवाएं - August 16, 2026
- यूपी में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज - August 16, 2026
- प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है हमारी युवा शक्ति, युवाओं को प्रेरित करते हुए सीएम योगी ने कही बड़ी बात - August 16, 2026