Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 60 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 10 मरीजों को हृदय सर्जरी के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को समयानुसार आईएचएलडी हॉस्पिटल, दिल्ली में सर्जरी के लिए भेजा जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में आईएचएलडी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग सर्जन डॉ. धीरज झांब ने मरीजों का परीक्षण किया। उनके साथ डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बी.के. अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन और डॉ. विजय कत्याल, डॉ अंशुल धमीजा, डॉक्टर संध्या जैन ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मंच के महामंत्री सुशील जैन जय रामदास प्रवक्ता संदेश जैन कमलचंद जैन ध्रुव जैन प्रदीप तिवारी मानसिंह ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
शिविर में ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी और रक्त जांच जैसी सभी प्रमुख हृदय रोग संबंधित जांच निशुल्क की गई।
मंच के पदाधिकारियों ने किया चिकित्सकों का सम्मान
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंच का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत आगरा विकास मंच के संस्थापक, महामानव अशोक जैन सीए द्वारा की गई थी।
हृदय रोग से बचाव के लिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
शिविर में डॉ. धीरज झांब ने हृदय रोग के लक्षणों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अनियमित जीवनशैली, अधिक वसायुक्त भोजन, धूम्रपान और तनाव हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं।
हृदय रोग के प्रमुख लक्षण:
- सीने में दर्द या भारीपन
- सांस लेने में कठिनाई
- तेजी से धड़कन बढ़ना या अनियमित धड़कन
- हाथ-पैर में सूजन
- थकान और कमजोरी महसूस होना
हृदय रोग से बचाव के उपाय:
✔ नियमित व्यायाम करें
✔ कम वसा और संतुलित आहार लें
✔ धूम्रपान और शराब से बचें
✔ तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें
✔ नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
डॉ. धीरज झांब का भव्य स्वागत
शिविर से पूर्व आगरा आगमन पर डॉ. धीरज झांब का मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
आगरा विकास मंच के इस अभियान से हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों को निःशुल्क और सुलभ चिकित्सा सहायता मिल रही है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
- आगरा भाजपा में ‘अजीबोगरीब’ पद का आविष्कार: महानगर अध्यक्ष को बना दिया ‘जिला अध्यक्ष महानगर’, होर्डिंग ने कराई फजीहत - March 18, 2026
- स्टेयरिंग पर सधी पकड़ और रफ्तार का रोमांच: मुंबई में ‘वूमन विद ड्राइव’ के छठे एडिशन में महिलाओं ने दिखाया दम - March 18, 2026
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026