आगरा: भारतीय सेना में दशकों तक अपनी सेवाएं देने वाले ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने शनिवार को युवा शक्ति संगठन का दामन थाम लिया है। ब्रिगेडरीय विनोद दत्ता ने संगठन के राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठन की सदस्यता ग्रहण की की। युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया ने बताया कि ब्रिगेडियर विनोद दत्ता का संगठन में शामिल होना हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। निश्चित ही उनके संरक्षण में संगठन तेजी से आगे बढ़ेगा ।
बता दें चंद महीनों पहले आगरा के एक छोटे से कौने से शुरू हुआ, युवा शक्ति संगठन अब मुकम्मल कारवां बनता जा रहा है। संगठन आगरा के साथ साथ प्रदेश के कई जनपदों में अपनी जड़ें तेजी से जमा रहा है। इसके लिए संगठन की ओर से कई स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय परिषद का किया गठन
युवा शक्ति संगठन ने संगठन को विस्तारित करने के लिए राष्ट्रीय परिषद गठन किया है। राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी के नेतृत्व में नई परिषद का गठन किया गया है। राष्ट्रीय परिषद में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से कुल 101 लोग शामिल हैं।
कौन हैं ब्रिगेडियर विनोद दत्ता
ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने 20 वर्षों तक सेना में सेवा दी और कई युद्ध अभियानों में भाग लिया। वे आपदा प्रबंधन, सुरक्षा नीति और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं, जिनमें एमए, एमएससी, एलएलबी, एमबीए, एमफिल और दो पीएचडी शामिल हैं। उन्होंने वॉर कॉलेज से प्रशिक्षण लिया और कई सैन्य यूनिटों का नेतृत्व किया। उनकी सेवा के लिए उन्हें 10 प्रतिष्ठित पदक मिले। सेवानिवृत्ति के बाद, वे “कैरियर नेविगेटर” संस्था चला रहे हैं, जो शहीदों और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है।
- अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के ‘शताब्दी समारोह’ को ‘समाप्ति समारोह’ बना देगा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - June 20, 2026
- गोमती का अस्तित्व खतरे में! सीवेज, गाद और कंक्रीट के तटबंधों ने नदी की सांसें थामीं, पर्यावरणविदों ने दी चेतावनी - June 20, 2026
- भाजपाई ही माफियाई हैं… मऊ हंगामे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, मांगी दोषियों की एआई पहचान - June 20, 2026