आगरा। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता के साथ आज पूर्वाह्न आगरा पहुंच गए। वे यहां ताजमहल समेत अन्य स्मारकों का दीदार करने के लिए आए हैं।
ऋषि सुनक चार्टर प्लेन से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे होटल अमर विलास पैलेस पहुंचे। सुनक और उनकी पत्नी का यहां दो दिन प्रवास का कार्यक्रम है। 17 फरवरी को वे यहां से वापस लौटेंगे।
ऋषि सुनक पिछली बार जब भारत आए थे, तब वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे और यहां जी-20 समिट में भाग लेने आए थे। उस समय वे आगरा में ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को देखने के लिए समय नहीं निकाल पाए थे। अब जबकि वे पीएम नहीं, हैं, पूरा टाइम निकालकर आगरा पहुंचे हैं।
मूल रूप से भारतीय ऋषि सुनक जी-20 समिट के दौरान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर भी गए थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आगरा के दो दिन के प्रवास के दौरान किन-किन स्मारकों को देखने जाएंगे।
शनिवार को होटल में ही नाइट स्टे करेंगे. रविवार सुबह वे ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके अलावा अन्य टूरिस्ट प्लेसेस पर भी जाएंगे. रविवार को भी होटल में नाइट स्टे करेंगे और फिर सोमवार 17 फरवरी को सुबह 9 बजे खेरिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं इनकी पत्नी
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं जो कि इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और पद्म विभूषण सुधा मूर्ति की बेटी हैं.
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026