सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रेन के इंजन जहां लोको पायलट बैठता है वहां यात्री चढ़ते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जिसमें ट्रेन में बैठने के लिए जगह न होने पर करीब बीस यात्री ट्रेन के इंजन में लोको पायलट के कैबिन में चढ़ गए और अंदर से दरवाजा भी लगा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब लोको पायलट पहुंचा तो ये लोग दरवाजा खोलने के लिए भी तैयार नहीं थे। इसके बाद लोको पायलट ने जीआरपी पुलिस को बुलवाया और लोगों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=ZMiBVCj1_34
इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर हैंडल से शेयर किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही है। लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है तो लोग किसी भी तरीके से सफ़र कर महाकुंभ पहुंचना चाह रहे है। जिसके कारण वे लोको पायलट के ही कैबिन में जाकर बैठ गए।
बताया जा रहा है की जब लोको पायलट ट्रेन को निकालने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। लोको पायलट ने दरवाजा खोलने के लिए अंदर बैठे यात्रियों से कहा, लेकिन वे नही माने, इसके बाद जीआरपी को बुलवाकर इन्हें नीचे उतारा गया।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026