यूपी में मौसम बदल गया है। कुछ दिन पहले दिन का मौसम गर्म हो रहा था। लेकिन अब दिनभर ठंडी हवा चलने से सुबह और शाम ठंड रह रही है। मौसम विभाग ने अभी तेज हवा चलने का आसार जताया है। हवा की गति में रविवार के बाद से कमी आएगी और सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक रहेगी दिन में ठंडक से निजात मिलेगी.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम के समय 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहेगी. अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बिजनौर सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाराणसी जिले में 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आने से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
खेतों में गेहूं की फसल में बालियां बन रही हैं और उसके बाद दाना पड़ेगा। मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है और 10 दिन में 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। इससे गेंहू की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बढ़े हुए तापमान के कारण गेहूं की बालियां बनने और मिल्की स्टेज प्रभावित होगी, जिसका उत्पादन पर असर पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है. फिलहाल आने वाले 24 घंटे के बाद अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, दिन में आसमान साफ रहेगा धूप खिलेगी.
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026