आगरा: थाना मलपुरा के अंतर्गत दक्षिणी बाईपास नहर के पास सिरौली गांव में सोमवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक कार खाई में पलट गई। कार में एक युवक और उसकी पांच साल की बेटी सवार थे। आस पास के लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गांव गहर्रा से नवीन नामक व्यक्ति अपनी पांच साल की बेटी किट्टू के साथ कार से एसआर सिटी जखोदा जा रहे थे।
सिरौली गांव के पास एक बुजुर्ग साइकिल सवार अचानक कार के सामने आ जाने से यह हादसा हुआं नवीन ने साइकिल सवार को बचाने के के लिए ब्रेक लगाए जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर की खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कार से दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फिरोजाबाद: महिला शिक्षकों की समस्याओं पर BSA से मिला शिक्षक संघ, एरियर और मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग - June 23, 2026
- फतेहपुर सीकरी में बड़ा हादसा: महुअर पुलिया पर बेकाबू होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी अर्टिगा, बाल-बाल बचे दो युवक - June 23, 2026
- रुनकता लापता किशोरियों का मामला: पूछताछ के बाद युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन, आगरा पुलिस ने आरोपों को नकारा - June 23, 2026