आगरा। नवागत मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी पहुंच कर चार्ज ले लिया है। कमिश्नरी परिसर का भ्रमण कर सभी कार्यालयों की व्यवस्था संचालन का उन्होंने निरीक्षण भी किया।
मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। इससे पूर्व जनपद मथुरा, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। सपा सरकार में वह आगरा में एसडीएम सदर भी रह चुके हैं।
नवागत मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह आगरा में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। वे यहां की मूलभूत समस्याओं से अवगत हैं। साथ ही मंडल के अंदर आने वाले मथुरा के अभी तक डीएम भी रहे हैं। इन दोनों जिलों की समस्याओं को वह भलीभांति जानते भी हैं।
मंडलायुक्त ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वह मंडल के अंतर्गत लगभग सभी जनपदों में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर संचालित करने का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएगा।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि मंडल के जनपद स्तर की जो समस्याएं हैं उसे शासन स्तर पर पहुंचाना। जो शासन स्तर की अपेक्षाएं हैं उनको जनपद स्तर तक पहुंचाना। इस अवसर पर अपर आयुक्त मंजूलता, व्यैक्तिक सहायक पदमचंद मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा सहित कमिश्नरी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026