आगरा। दक्षिणी बाईपास पर बीती रात एक बस द्वारा पिकअप में टक्कर मार दिए जाने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि बीस लोग घायल हो गए।
आगरा-दिल्ली राजमार्ग को आगरा-ग्वालियर हाईवे से जोड़ने वाले दक्षिणी बाईपास पर यह हादसा अछनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मगुर्रा के पास रात एक बजे के आसपास हुआ। एक फैक्ट्री में काम कर पिकअप वाहन से लौटते मजदूरों की गाड़ी को एक यात्री बस ने मगूर्रा के पास टक्कर मार दी।
एक्सीडेंट की आवाज सुनकर साउथ बाईपास से गुजरती अन्य गाड़ियां रुक गईं। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पिकअप में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। सूचना पाकर कुकथला चौकी की पुलिस भी आ गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। मैक्स पिकअप में सवार होकर लौट रहे मजदूर जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में यात्री बस की टक्कर में घायल हो गए। मृतकों में अछनेरा का मनोज और एक अन्य है।
जूता कंपनी से लौट रहे थे मजदूर
थाना पुलिस ने बताया कि मजदूर एक पिकअप में सवार थे। वे रात में जूता कंपनी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। पिकअप रुकने के बजाए कुछ आगे निकल आई थी। जिस वजह से वह बैक हो रही थी। इतने में ही सामने से आई बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
दो की मौके पर हो गई थी मौत
थाना पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषणा था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिनमें से 3 लोगों रविवार सुबह दम तोड़ दिया है। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बनी है। जबकि बस में केवल चालक सवार था।
दुर्घटना की वजह से बस में सवार यात्री भी परेशान हो गए क्योंक कड़ाके की ठंड में उन्हें खुले में खड़े रहना पड़ा। एक्सीडेंट में बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026
- विधानसभा चुनावों की आहट: यूपी समेत पांच राज्यों में नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव, जनगणना को लेकर बदली रणनीति - June 15, 2026