प्रयागराज। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महाकुंभ नगर, सेक्टर-2, त्रिवेणी मार्ग में स्थित संविधान गैलरी का उद्घाटन किया।
मंत्री ने कहा कि यह गैलरी महाकुंभ में आने वाले लोगों को संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। गैलरी में संविधान को सरल और प्रभावी ढंग से समझाने के लिए उनन्त डिजिटल उपकरण और इंटरैक्टिव डिस्प्ले लगाए गए हैं। गैलरी का उद्देश्य लोगों को संविधान के मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। संविधान गैलरी महाकुंभ नगर में एक विशेष आकर्षण के रूप में शामिल है, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिकता के साथ संवैधानिक ज्ञान का अनुभव कर सकेंगे।
महाकुंभ में टेंट सिटी जनवरी तक के लिए आरक्षित
दो लोगों के लिए सुपर डीलक्स रूम 16 हज़ार में
प्रयागराज। महाकुंभ में आईआरसीटीसी यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपीरेशन द्वारा तैयार टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अगर आप अब बुकिंग करवाते है तो आपको फरवरी के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा। यहां दो व्यक्तियों के लिए सुपर डीलक्स रूम बुक करने पर 16,200 रुपए का खर्च आएगा, जबकि विला बुक करने के लिए 20,000 चुकाने होंगे।
श्रद्धालुओं के लिए नैनी, अरैल क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में लग्जरी टेंट सिटी तैयार की गई है। आईआरसीटीसी की टेंट सिटी त्रिवेणी संगम से लगभग 3.5 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। सुपर डीलक्स और विला टेंट में पर्सनल बाथरूम, गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, ब्लो अर, बेड लिनन, तौलिए के साथ खाने की सुविधा भी शामिल है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 221 सिम कार्ड और 96 रेडियो एंटीना बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - October 22, 2026
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026