आगरा। बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने सोमवार को एक और निर्माण स्थल पर कार्यरत 105 श्रमिकों को कंबल बांटकर सामाजिक सेवा की। एमजी रोड स्थित अंजना सिनेमा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिक कंबल पाकर खुश हो गए।
क्लब की अध्यक्ष, रोटेरियन नम्रता पणिकर ने इस मौके पर कहा कि इन निर्माण स्थलों पर काम करने वाले अधिकांश श्रमिक छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से अपने परिवार और बच्चों के साथ आते हैं। इनके पास रहने की उचित सुविधाओं का अभाव होता है, जिससे ठंड के दौरान ये विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं। ये श्रमिक हमारे आशियाने तैयार करते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस वर्ष क्लब का लक्ष्य 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना है।
कार्यक्रम में रोटेरियन रेखा कपूर, रोटेरियन संगीता अग्रवाल, रोटेरियन सुनील कपूर, उपाध्यक्ष रोटेरियन जीतेन्द्र जैन, और एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटेरियन मनोज आर. कुमार का विशेष योगदान रहा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- स्कूल के दिनों की 5 साल की कड़ी ट्रेनिंग: फिल्म ‘जातस्य मरणं ध्रुवम्’ में जमकर काम आ रहा है शीना चौहान का मार्शल आर्ट्स का हुनर - September 26, 2026
- आगरा में रात के सन्नाटे में दो अलग-अलग इलाकों में आग का तांडव, रामबाग की मॉडल शॉप और अवधपुरी में स्कूटी फटने से घर में मची तबाही, पुलिस ने बचाई जानें - September 26, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार के पलटने से तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल - September 26, 2026