आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन द्वारा आज पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। संस्था शहर में जिन ट्री गार्ड में पौधे मर चुके हैं , उनको पुनः लगाएगी।
शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करने के लिए सोशल मीडिया पर संस्था के नंबर शेयर किए जाएंगे, जिससे कहीं भी शहर में ट्री गार्ड खाली हैं तो लोग संस्था को सूचित कर सकते है।
शाहगंज स्थित ग्रीन हाउस में संस्था की बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, महामंत्री रोहित वडेरा, पर्यावरणविद चंद्रशेखर शर्मा, एड सुनील शर्मा, रोहिताश्व श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार वडेरा, के लाल त्रिलोकानी, दीपेश जैन, गौरव अग्रवाल, डॉ अनुरंजन भारद्वाज, पुरुषोत्तम निहलानी, पार्षद राधा मानवानी, संजय शर्मा, लिल्ली गोयल, दिनेश नोतनानी, अनुराग मिश्रा, विनोद शर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रतीक कथूरिया, अनुज खंडेलवाल, प्रतीक कथूरिया, विनोद शर्मा, कुमार गुरु कपूर मुख्य तौर मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- केंद्र सरकार से वादा पूरा करने की मांग: केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आगरा में महासभा का बड़ा ऐलान, होगा चरणबद्ध आंदोलन - September 19, 2026
- आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब में मची भगदड़: पार्टी के दौरान किचन में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - September 19, 2026
- आगरा के पिनाहट में दहशत: खेत पर चारा लेने जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, हालत गंभीर - September 19, 2026