आगरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह घने कोहरे में तीन टैंकरों के टकरा जाने से आगरा के युवक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार है। यह हादसा नोएडा की तरफ से आगरा की ओर वाली सड़क पर सादाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 142 के निकट हुआ।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर खराब होने पर चालक, परिचालक उसे ठीक कर रहे थे, उसके पीछे एक और कैंटर था। इसी दौरान नोएडा की तरफ से तीसरा कैंटर आया और दोनों कैंटरों को चपेट में ले लिया।
तेज आवाज होने पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। एक के बाद एक तीन कैंटरों के टकराने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला। हादसे में आगरा के किरावली निवासी तरुण, हाथरस गेट के निवासी रंजीत और फरीदाबाद के निवासी राहुल की मौत हो गई। ये तीनों ही चालक बताए जा रहे हैं।
बताया गया है कि एक कैंटर दूसरे कैंटर को जंजीर से बांधकर ले जा रहा था तो इसी दौरान गांव मिढावली के निकट जंजीर टूट गई। इस पर दोनों वाहनों की चालक नीचे उतरकर जंजीर को जोड़ने में लग गए। इसी दौरान घने कोहरे में एक अन्य कैंटर में इनमें टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में इन दोनों कैंटरों के अलावा जिस कैंटर ने टक्कर मारी थी, उसका चालक भी मर गया। पुलिस जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026