यूपी के तमाम जिले इस समय भीषण शीत लहर और कोहरे की चपेट में हैं। जिसको देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं। इसी कड़ी में आगरा के डीएम जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्कूल बंद रखने को लेकर नया आदेश जारी किया है।
नए आदेश के अनुसार, आगरा में शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोहरा व शीतलहर में कोई स्कूल नहीं खुलेगा। यह आदेश जिले के CBSE, ICSE, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में लागू होगा। वहीं, आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यानी रविवार से लेकर बुधवार तक जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ यूपी और दिल्ली समेत कई राज्य इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीत लहर और कोहरे ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। वहीं, इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है, जबकि सर्द हवाएं लोगों की मुसीबत बढ़ाएंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026