आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के एलटी4 में मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह में जन्मी बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया। यह भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पड़ाओ योजना के अन्तर्गत “मिशन शक्ति“ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ
बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम एसएन मेडिकल कॉलेज व आकाँक्षा समिति के सहयोग से आयोजित किया गया है। सशक्त नारी सशक्त प्रदेश मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी को स्वावलंबन बनाने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक सप्ताह में एसएन मेडिकल में जन्मीं 32 बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया।
बच्चियों के जन्मोत्सव पर केक कटिंग की गई, तथा बच्चियों को बेबी किट प्रदान की गई साथ ही एक पहल एनजीओ के माध्यम से स्कूल की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशान्त गुप्ता, स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, आकांक्षा समिति की सचिव सुहासिनी पालीवाल, जिला प्रोबेशन आधिकारी अजय पाल, एसएन मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. दिव्य यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. आशा निगम, डॉ. गरिमा डुंडी, डॉ. पूजा आदि चिकित्सक गण, कन्याओं माता तथा परिवारजन उपस्थित रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसका उद्देश्य नारी को सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य लड़के एवं लड़कियों में भेदभाव को मिटाना है तथा देश में नागरिकों की मानसिकता में बदलाव लाना है और पूरे देश में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलम योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें 25,000/ रुपये की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है। इस योजना में अब तक 21.04 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र निराश्रित महिलाओं की मासिक पेंशन प्रति लाभार्थी 300/ रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000/ रुपये प्रतिमाह किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 32.31 लाख महिलायें लाभान्वित हुई हैं। बेटियाँ देश की शान हैं उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के लिए भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं बनायी गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026