आगरा। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर के नाम पर ठगे गए एक अप्रवासी भारतीय परिवार को ठगी की धनराशि आगरा में हुए प्रयासों से वापस मिल गई।
गुजरात के गांधीनगर के मूल निवासी पायल और उनका परिवार वर्तमान में इंग्लैंड में रह रहे हैं। पायल की फैमिली विगत 24 दिसंबर को भारत आए थे। यह परिवार पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर रहा है। विगत 28 दिसंबर को यह परिवार वंदे भारत से आगरा पहुंचा था। सुबह 7:40 बजे आगरा कैंट पर प्रीपेड टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनिल शर्मा के सम्पर्क में आए। बातों ही बातों में अनिल शर्मा को पता चला कि इस परिवार से दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कुलियों द्वारा व्हीलचेयर के इस्तेमाल के लिए दस हजार रुपये वसूले गए हैं।
अनिल शर्मा समझ गए कि एनआरआई परिवार को ठगा गया है। अनिल शर्मा इस परिवार को लेकर सीधे जीआरपी कैंट थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताया। परिवार की ओर से लिखित शिकायत भी की गई। जीआरपी कैंट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और निजामुद्दीन जीआरपी थाने से संपर्क किया।
आगरा कैंट जीआरपी ने ठगी के शिकार परिवार के फोटो भेजे। निजामुद्दीन जीआरपी ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वे कुली पहचान में आ गए जिन्होंने इस परिवार से व्हीलचेयर के इस्तेमाल के नाम पर दस हजार रुपये झटक लिए थे। निजामुद्दीन जीआरपी के दखल के बाद इस परिवार को दस हजार रुपये में से नौ हजार की धनराशि वापस मिल गई है। एनआरआई परिवार ने अनिल शर्मा और जीआरपी कैंट के प्रति आभार जताया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026