आगरा:- घर से ट्यूशन पढ़ने निकले 11 वर्षीय किशोर के अचानक से गायब होने से परिजनों में चिंता व्यापत हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नही लगा तो परिजनों द्वारा गुमशुदगी की सूचना थाना मंटोला पर दी गई थी।
किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए एसीपी द्वारा टीम गठित की गई। सीसीटीवी और लोगो से पूछताछ करने के बाद किशोर को मात्र 48 घंटे के अंदर फोर्ट रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे की सकुशल वापसी पर परिजनों ने मंटोला पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान परिजनों की आँखों से खुशी के आँसू भी झलक पड़े। परिजनों ने बताया कि 11 वर्षीय किशोर 15 दिन पहले ही पढ़ाई करने के लिए बिहार से आगरा आया था।
बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम में क्राइम इंस्पेक्टर मो सरताज खान, दरोगा हरीश चंद्र, सत्येंद्र सिंह, प्रशिक्षु दरोगा शुभम चौधरी, मयंक भार्गव और कांस्टेबल कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026