आगरा: आगरा-हाथरस हाइवे पर गंगादेवी स्कूल मोड़ के पास गुरुवार की शाम लूट की वारदात हुई बैंक में रुपये जमा करने जा रहे व्यापारी को दो बाइको पर सवार चार बदमाशो ने घेरकर मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया।
घटना शाम करीब सवा सात बजे की है। ट्रांसयमुना कालोनी बी ब्लाक निवासी जगत प्रताप सिंह की घर के पास ही मोबाइल की दुकान है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम को स्कूटर से कमला नगर जाने के लिए निकले थे। गंगा देवी स्कूल के पास गलत दिशा में आ रहे बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट करके जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए।
इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस पहुंची थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया मामला बाइक टकराने पर मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच में मामला लूट का निकलेगा तो मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी चुनाव 2027 से पहले रोहिलखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी संग सपा में शामिल - October 28, 2026
- अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी: 15 मंचों पर गूंजेंगे श्रीराम के आदर्श, दिखेगा रामलीला का अंतरराष्ट्रीय संगम - October 28, 2026
- राहुल गांधी की ‘त्रिपुंड तिलक’ और ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट से मची हलचल, बहन प्रियंका ने बताया सच - October 28, 2026