आगरा। ताजमहल पर गुरुवार को लंबी लाइनें लगी हुई थी। एंट्री गेट पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ में एक महिला पर्यटक सीढ़ी से गिर गई। जिससे महिला पर्यटक को चोट लग गई। महिला को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। गुरुवार को सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा थी। सभी गेटों पर पर्यटकों की भीड़ थी। इसी बीच ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भीड़ के चलते पंजाब के भटिंडा से आई महिला पर्यटक सीढ़ी से गिर गई।
सीढ़ी से गिरने से महिला को चोट लगी है। महिला अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आई थी। महिला को पहले डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहां फर्स्ट एड देने के बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने महिला पर्यटक को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा। महिला के पैर में चोट लगी है। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर दिया है। महिला अपने परिवार के साथ लौट गई। महिला पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
छुटि्टयों में बढ़ गई है भीड़
विंटर वेकेशन शुरू होते ही ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। हर रोज 60 से 65 हजार पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। ताज सुरक्षा पुलिस, एएसआई और सीआईएसएफ व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गोवा में राहुल गांधी का पीएम मोदी, अमित शाह और CEC पर तीखा हमला; कहा— ‘वोट चोरी’ की प्लानिंग करते हैं नरेंद्र मोदी - October 18, 2026
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026
- भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव - October 18, 2026