आगरा: शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों की जान जोखिम में आने लगी है। कॉलोनी में पिछले दिनों सुबह एक बुजुर्ग महिला को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। ये कुत्ते महिला खींच कर रोड से बगल की गली तक ले गए और उसे कई जगह काट कर घायल कर दिया। महिला की चीखें सुनकर क्षेत्रीय निवासियों ने उसे किसी तरह इन कुत्तों से बचाया।
लेकिन इस बीच पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पंजाब के जालंधर का है, न कि आगरा का।
यह घटना विगत बारह दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। दो मिनट, 37 सेकेंड के वीडियो में सड़क पर एक महिला जाती दिख रही है। यहां पहले पांच कुत्ते महिला को भौंकते हुए घेर लेते हैं। शुरुआत में महिला हाथ से इशारा करते हुए कुत्तों को भगाती और डराती है। लेकिन, इसी बीच तीन कुत्ते और आ गए। एक कुत्ता कपड़े को दांत से दबाकर महिला को रोड पर पीठ के बल गिरा देता है। महिला किसी तरह सड़क पर बैठती है। अपने दुपट्टे को लपेटकर कुत्तों को मारती है। कुत्तों का झुंड महिला पर हावी है। तभी चारों ओर से कुत्ते महिला को घेरते हैं और रोड से घसीटते हुए बगल की गली तक ले जाते हैं। चारों ओर से घेरा बनाकर ये कुत्ते महिला को नोंचने लगते हैं।
महिला चिल्लाती है, बचाने के लिए गुहार लगाती है। इस वक्त कुत्ते नोंच रहे थे, तब उनके भौंकने की आवाज शांत थी। इस वजह से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मोहल्ले के चार पुरुषों ने लाठी-डंडा और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। महिला के शरीर पर कई जगह घाव हो गए थे। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि महिला घरों में काम करती है। वह रास्ते से गुजर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की कुत्ते लगातार महिला पर भौंक रहे है और उसे नोचने का काटने का प्रयास कर रहे है , महिला इन्हें दूर भगाने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान महिला नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी ये कुत्ते महिला को नहीं छोड़ते।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्ते महिला को एक खाली जगह पर खींचकर ले गए और महिला को काटा और नोचा, इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। महिला पर कुत्ते काफी देर तक हमला करते है। इसके बाद आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचते है और महिला की जान बचाते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, 6 यात्री घायल - July 16, 2026
- शक बना हकीकत तो सड़क बना अखाड़ा: पति ने होटल से घसीटकर पत्नी के दोस्त को पीटा, वीडियो वायरल - July 16, 2026
- यूपी चुनाव 2027 की सपा ने बिछाई बिसात: सितंबर में अखिलेश यादव निकालेंगे ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’, साधेंगे हर वर्ग - July 16, 2026