आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 करोड़ से सुपरस्पेशियलिटी विंग बनी है। इसमें नेफ्रोलॉजिस्ट तैनात किए गए हैं, डीएम की चार सीटें भी मिल गई हैं। सुपरस्पेशियलिटी विंग में आपरेशन थिएटर शुरू होने हैं। आपको बता दें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और मेडिकल कॉलेज कानपुर में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू करने के लिए नेशनल आर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन यानी नोटो में आवेदन किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा और कानपुर मेडिकल कॉलेज में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू करने की अनुमति मिल गई है। नोटो से अनुमति मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बजट आवंटित हो सके, बजट आवंटित होने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसी सप्ताह पीजीआई, लखनऊ से एसएन में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू करने के लिए निरीक्षण करने टीम आएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- राम मंदिर चढ़ावा गबन केस: सभी आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल, न्यायिक प्रक्रिया शुरू - September 23, 2026
- वंदे मातरम के 150 वर्ष: 25 सितंबर को आगरा में गूंजेगा एक साथ एक स्वर, 1 लाख 51 हजार लोग करेंगे सामूहिक गायन - September 23, 2026
- तिरुपति बालाजी के दिव्य स्वरूप में सजे महागणपति: पंचम गणेश महोत्सव के दसवें दिन दक्षिण भारतीय श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन - September 23, 2026