आगरा। ब्रज के पवित्र पावन गोवर्धन धाम में श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता से पूर्ण 56 भोग मनोरथ का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय आयोजन की श्रंखला में रविवार को श्री गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की गई।
दानघाटी स्थित कार्ष्णि संत गुरुशरणानंद आश्रम में आयोजित उत्सव मनोरथ के प्रथम दिन भोर के साथ गोविंद सहस्त्रनाम पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य कृत्रिम रजत सुरभि गाय के थनों से व परिक्रमा मार्ग के समस्त कुंडों के जल से गोविंदाभिषेक किया गया।
संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी की आरती की व कार्षिण संत श्री हरि ओम जी बाबा एवं बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त सुनील नागर के सानिध्य में श्री गिरिराज जी के डोले के साथ परिक्रमा प्रारंभ की।
श्री गिरिराज जी महाराज के समक्ष श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार के समस्त चरण सेवकों ने परिक्रमा मार्ग की समस्त शिलाओं को दूध व पुष्प अर्पण किए। सभी सेवकों ने भजन कीर्तन के साथ परिक्रमा पूर्ण की। समस्त गोवर्धनवासियों को छप्पन भोग दर्शन एवं महाप्रसादी का निमंत्रण दिया। परिक्रमा के बाद आश्रम में भजन संध्या हुई।
सोमवार को बिखरेगी कुसुम सरोवर की छटा
श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल के इस दो दिवसीय आयोजन का समापन सोमवार को छप्पन भोग एवं महाप्रसादी के साथ होगा। इस अवसर पर ठाकुर जी का श्रंगार हीरे जड़ित आभूषणों से किया जाएगा। ठाकुर जी के मुख पर भी हीरा शोभायमान होगा। हरित वन थीम पर सज्जा होगी, जिसमें स्वर्णिम नौका में ठाकुर जी विराजेंगे।
सरोवर में जल के स्थान पर एलइडी लगायी जाएंगी। कमल, तुलसी माला भी ठाकुर जी धारण करेंगे। विशाल फूलबंगले के मध्य ठाकुर जी को शुद्ध घी से बने दिव्य छप्पन भोग छबरिया में धरकर अर्पित होंगे। ब्रजभूमि में किलोल करते मोर, रंभाते गोवंश द्वापर युग की झांकी को जीवंत करेंगे। साधु सेवा एवं महाप्रसादी के साथ− साथ भजन संध्या भी सजेगी।
ये रहे आयोजन में उपस्थित
इस अवसर पर आरएस गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनीष बंसल, योगेश बंसल, सुबोध यादव, प्रदीप गोयल, सौरभ सिंघल, अभिषेक सिंघल, विष्णु गोयल, पीयूष जैन, रजनीश गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गोयल रेमंड, नीरज गोयल, संजय अग्रवाल, करण गोयल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- 12,100 कविताओं का एक ही दिन में प्रकाशन: डॉ. शंकर घनश्यामदास अंदानी ने रचा साहित्य में नया इतिहास - June 29, 2026
- चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव के तीखे बोल - June 29, 2026
- गोरखपुर सांसद रवि किशन की दो टूक: “जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर तय है, योगी सरकार अपराधियों को नहीं बख्शेगी” - June 29, 2026