आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र ताल सेमरी में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने दबंगों पर हत्या आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल से कराया जाएगा, हत्या या आत्महत्या तभी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि ताल सेमरी में 52 साल के भूप सिंह यादव अपने परिवार के साथ रहते थे। आज दोपहर को उनका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने जब उनके परिजनों को दी तो वे दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पेड़ पर भूप सिंह का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का कहना था कि भूप सिंह शुक्रवार रात से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
मृतक के भाई दिनेश का कहना है कि भूप सिंह कुछ दिनों से दहशत में थे। दो दिन पहले कुछ लोगों ने फतेहाबाद रोड पर भूप सिंह को घेर लिया था और उनको धमकाया था। इसके अलावा पास के कुछ दबंग भी उन्हें पहले से धमका रहे थे। आए- दिन वो लाठी-डंडे लेकर आ जाते थे।
भाई ने बताया कि कल दोपहर में भाई ने फोन कर कहा था कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। तब वो सदर जाकर उनको अपने साथ लेकर आए थे। इसके बाद वो कल रात से लापता हो गए। पूर्व में भी दबंग उनके भतीजे पर फायरिंग कर चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि भूप सिंह की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है।
परिजनों ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वे मानते हैं यदि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी होती तो भूप सिंह की जान नहीं जाती।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026