आगरा:- महिलाओ पर अश्लील फब्तियां कसने और घर मे ताकझांक करने पर दो पक्षो में लाठी-डंडे चल गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।
थाना शाहगंज के गाटर वाली गली में मंगलवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से हाथों में लाठी डंडे लिए युवक गली में निकल आए। बताया जा रहा है कि मामला घर मे तांकाझांकी और अश्लील फब्तियां कसने को लेकर हुआ है। जिसकी शिकायत और विरोध में एक ही गली के दो पक्ष भीड़ गए। स्थानीय निवासी द्वारा झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
थाना शाहगंज प्रभारी ने बताया कि वीडियो और मामले की जाँच चल रही है। किसी भी पक्ष द्वारा अभी थाने पर शिकायत नही की गई है। सच्चाई सामने आते ही विधिवक कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026