आगरा। कड़ाके की ठंड में आज सुबह जब ज्यादातर लोग रजाई में दुबके हुए थे, तब तमाम ऐसे उत्साही युवा भी थे जो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर यमुना की तलहटी से उस कचरे को उठाने का काम कर रहे थे, जो हम में से ही कुछ लोग फैलाकर कालिंदी को गंदा कर देते हैं।
संडे मॉर्निंग में यह सुखद दृश्य नगर निगम की ओर से पैदा किया गया था। यमुना की तलहटी को साफ-सुथरा बनाने के इस अभियान में निगम के सफाई कर्मचारी ही नहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। आसपास के तमाम युवा भी इसमें जुड़ गए। यमुना की तलहटी में फैले कचरे को इन लोगों ने बीन-बीन कर डस्टबिन में डाला।
वरिष्ठ पत्रकार और रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने आज के इस अभियान पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी संस्था के सदस्यों को तो आदत है यहां सफाई करते रहने की। 2014 से से हम लोग यमुना के संरक्षण और सेवा के कार्यक्रम निरंतर चला रहे हैं, लेकिन जब सरकारी विभाग शुद्ध भावना से ऐसे प्रोग्राम्स से जुड़ जाते हैं, तो भविष्य के प्रति आशा और पॉजिटिविटी पैदा होती है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सेवा का एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जो आगरावासियों को लंबे समय तक याद रहेगा। यमुना मैया के प्रति उनका ये समर्पण प्रशंसनीय है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026