बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा (रियो) वैष्णव पिछले कई वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। फिल्म वहम और बहु हंटरवाली में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रियो ने फिल्म हथकड़ी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इन्होंने कई फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रियो मॉडल भी हैं और कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक भी करती हैं। सजन घर आओ, सजन जी, फुरसत, रील वाली ले गई दिल, रसगुल्ला, जब आये दिन बारिशों के, देखा तैनूं रोज रोज जैसे कई म्यूजिक वीडियो में इन्होंने अभिनय किया है। इनकी आगामी फिल्म स्टार्स और अनपढ़ राइटर है।
रियो वैष्णव अपने अभिनय का जादू बिखेरने के साथ बतौर निर्माता, निर्देशक और गायिका के रूप में काम किया है और आगे भी कर रही हैं। इनकी कंपनी ‘जी वी म्यूजिक फिल्म्स’ ऑडियो और वीडियो का निर्माण करती है। यह कंपनी नए गायकों और कलाकारों को मौका देती है। रियो वैष्णव ने कई शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। रेखा (रियो) वैष्णव ने यो यो रियो नाम से गाने गायी हैं, उनके द्वारा गाये गाने हैं मेरी माँ, कहे राधिका माँ, माँ शेरावाली, धोखेबाज सारी दुनिया जैसे कई गीत हैं।
रियो वैष्णव को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अभिनय पसंद है। वहीं रियो को सकारात्मक किरदार करना पसंद है लेकिन वह चाहती है कि वह ग्रे शेड वाली भूमिका भी करे। मिस एफ टीवी वर्ल्ड के द्वारा मिस टैलेंट का अवार्ड और मिस इंडिया जैसे कई अवार्ड से वह सम्मानित हो चुकी है। रियो कहती है कि अगर आपने कोई सपना देखा है तो समस्याओं से घबराकर उसी बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिए। धैर्य और लगन से अपना काम करते रहना चाहिए क्योंकि आज नहीं तो कल आपका समय जरूर आएगा। रियो वैष्णव को हमेशा नई चीजें सीखना और करना पसंद है।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026
- आजम खान पर फिर कसा शिकंजा: ईडी की एफआईआर पर पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड, सोमवार को कोर्ट में होगी सुनवाई - October 30, 2026