आगरा: युवती को ब्लैकमेल कर रेप करने के फरार आरोपी को पुलिस ने दो माह बाद दबोच लिया। पीड़ित युवती ने विगत 14 अक्टूबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
थाना ताजगंज में दर्ज कराये गए मुकदमे में युवती ने कहा था कि जनवरी, 2021 में उसे गांव बुढ़ेरा का कांता प्रसाद मिला था। वह ऋण दिलाने के लिए उसे बैंक ले गया। वहां कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद बहाने से एक होटल में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ रेप किया। उसने युवती के वीडियो भी बना लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कांता प्रसाद युवती को मिलने के लिए बुलाने लगा और उसका कई बार शोषण किया। मिलने से मना करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिए। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी लम्बे समय से फरार था। गुरुवार को उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026