मुम्बई (अनिल बेदाग): दूसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल म्युज़िक ऐंड डांस कंपटीशन / फेस्टिवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2024 का आयोजन मुम्बई में किया गया जो बेहद सफल और भव्य रहा। यहां कई हस्तियां अतिथि के रूप में हाजिर हुईं जिन्हें सम्मान से नवाजा गया, जिनमे मशहूर संगीतकार दिलीप सेन, बॉडी बिल्डर अब्दुल्लाह पठान, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ईशान मसीह, ऎक्टर अली खान के पुत्र फैयाज अली खान, नवाब अली खान, जूनियर अनिल कपूर आरिफ खान, नदीम बाबा, रहमान साहेब, अरविंद कुमार, कमाल मलिक का नाम उल्लेखनीय है।
आसाम और गोवाहटी से आए बच्चो ने यहां आसामी लोकगीतों पर अपनी नृत्य की प्रतिभा दिखाई।
रीडोम इवेंट्स मैनेजमेंट के डायरेक्टर चयानिका देवी और न्यूटन हजारिका हैं, मुम्बई कार्निवल के आयोजन में बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरफराज डी खान और हैदर ईशान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरफराज डी खान ने कहा कि आसाम में 2 हजार बच्चों में से 200 बच्चे सेलेक्ट होकर मुम्बई आए जिन्होंने इस डांस प्रतियोगिता में भाग लिया।
आसाम में कलाकार बहुत अच्छे हैं मगर उन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। मुम्बई कार्निवल उनके लिए एक शानदार माध्यम है। वे सब काफी तैयारियों के साथ आए और यहां सभी ने उनकी परफॉर्मेंस को पसन्द किया। यहां जो बेस्ट डांसर सेलेक्ट किया जाएगा उन्हें अगले साल दुबई में होने वाले शो में परफॉर्मेंस का मौका मिलेगा।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026