Agra, Uttar Pradesh, India. अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में लोधी समाज ने महापौर नवीन जैन को ज्ञापन दिया। इसमें कैला कोल्ड चौराहा, फतेहाबाद रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने व चौराहे का नाम बाबूजी कल्याण सिंह करने की मांग की है।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि बाबूजी सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सबका साथ सबके विकास के सिद्धांत पर रहकर काम किए। उनकी कथनी करनी एक थी। भारतीय राजनीति में उनके जैसा व्यक्तित्व विरलय ही होता है।उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से समस्त लोधी समाज के जनभावनाओं से महापौर को अवगत कराया कि कैला कोल्ड चौराहे का नाम बाबूजी कल्याण सिंह चौराहा हो। चौराहे पर बाबूजी की भव्य प्रतिमा लगे। महापौर नवीन जैन ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द बाबूजी की प्रतिमा आगरा में स्थापित की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बृज क्षेत्र के महामंत्री बबलू लोधी ने कहा कि बाबूजी हमेशा अपने ऐतिहासिक फ़ैसलों के लिया याद किए जाते हैं। उनकी प्रतिमा आगरा में लगना सभी के लिए गौरव की बात होगी।
पार्षद दल के उपनेता मोहन सिंह लोधी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह भारतीय राजनीति में एक अलग स्थान रखते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक रहने के बाबजुद उनके दामन पर एक दाग तक नही था। कैला कोल्ड चौराहे का नाम बाबूजी के नाम पर रख कर ये उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय आनंद लोधी, पार्षद दल उपनेता मोहन सिंह लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी, ज़िलामंत्री भाजपा डॉ. सुनील राजपूत, प्रदेश मंत्री युवा महासभा अभिषेक लोधी, मंडल उपाध्यक्ष भूरी सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026