आगरा: काफी समय से चले आ जमीन के विवाद में रविवार की सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवादित ज़मीन पर गाय बांधने पर घर मे घुसकर गाली गलौच और विरोध पर लाठी डंडों से बेहरमी से मारपीट की । दोनों पक्षो की तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी होने पर एसीपी हेमंत कुमार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र गढ़ी चांदनी में ज्वाला प्रसाद ने पुलिस को बताया कि काफी समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह ज्वाला प्रसाद की गाय खूंटे से खुलकर प्लॉट में जाकर बैठ गईं। इस बात पर लक्ष्मण सिंह व उसके परिवारजन करीब (25 – 30) लोग हाथों में हथियार लेकर घर में घुस आए। गंदी-गंदी मां बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर बेहरमी से लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी।
धारदार हथियारों से भी हमला किया। इससे ज्वाला प्रसाद, हरीश चंद, नरेश, संतोष, बर्फी देवी, गायत्री देवी, निर्मला, आकाश व अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। बीच बचाव कर जान बचाई। सूचना पर एसीपी हेमंत कुमार पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
एसीपी छता हेमंत कुमार ने बताया कि विवादित ज़मीन पर गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही हैं।
महिलाएं और बच्चों पर भी नही किया तरस
दबंगों ने प्लॉट पर पशुओं को बांधकर कब्जा कर लिया हैं। इसकी शिकायत कई बार उच्च आधिकारियों से भी की। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ था। रविवार की सुबह दबंगों ने घर में घुसकर महिलाएं और बच्चों के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की। उनकी चीत्कार सुन पड़ोसियों का दिल दहल गया। समय रहते अगर सुनवाई हो जाती तो यह नौबत नहीं आती।
रिपोर्टर- लवी किशोर
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: चौधरी संतोष डागोर बने संविदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, आगरा में संगठन को मिली नई मजबूती - June 10, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट: जानिए क्या है नया स्टेट वोटर नंबर और चुनाव की अपडेट - June 10, 2026
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026