Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर सगंठन ने असगंठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दिलाने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए राष्ट्रीय गठबंधन “नास” का गठन किया गया है। इसमें बी.डब्लू.आई., सेवा, नास्वी जैसे कई बड़े राष्ट्रीय सगंठन शामिल हैं।
इस संबंध में एक कार्यशाला हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर सगंठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने कहा कि “नास” का गठन श्रमिकों को उपयुक्त सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए किया गया है। श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा बेहद आवश्यक है। सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों का अधिकार है।
प्रमुख पांच मांगें
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले भी श्रमिक हैं, इन्हें पहचानो व पंजीकृत करो।
- मातृत्व के लिए वेतन मुआवजा दिया जाए।
- असंठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जोड़ा जाए।
- सभी असगंठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को कम से कम 5000 मासिक न्यूनतम पेंशन दी जाए।
- काम पर जाने से लेकर आने तक यदि श्रमिक किसी दुर्घटना का शिकार होता है या मृत्यु होने पर श्रमिक या परिवार को 500000 तक का मुआवजा दिया जाए।
कार्यशाला में इटंक के भगवान सिंह सोलंकी, असंगठित क्षेत्र मजदूर यूनियन से मुन्ना मिश्रा, जनचेतना सेवा समिति से रतन सिंह, ई.एच.ए से राज कुमार, एफ.पी.ए.आई. से दीनबंधु शर्मा, श्याम सुदंर सिह, पिंकी जैन, हेमलता गोला व हरी सिंह आदि ने भाग लिया।
- प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है हमारी युवा शक्ति, युवाओं को प्रेरित करते हुए सीएम योगी ने कही बड़ी बात - August 16, 2026
- मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज की धूम: ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी ने स्वर्ण-रजत हिंडोले में दिए दर्शन, उमड़ी भारी भीड़ - August 16, 2026
- गोरखपुर में करोड़ों की लोन जालसाजी: मुख्य आरोपी गरिमा सिंह और उसके गिरोह की बढ़ी मुश्किलें, मिलीं 6 नई शिकायतें - August 16, 2026