हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रही बोलेरो व बस में भीषण टक्कर हो गई. वहीं, सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने जिले के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
पुलिस ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर बोलेरो कार और एक बस में टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे.
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और प्रशासन को घायलों को तत्काल इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का भी आदेश दिया है.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के पिनाहट में मचा हड़कंप: अमोनिया गैस की बदबू से गांव में मचा हड़कंप, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान - March 13, 2026
- मोबाइल के लिए झगड़ा और फिर मौत: पति के काम पर जाते ही गर्भवती विवाहिता ने लगाया फंदा, आगरा के सीकरी में मची सनसनी - March 13, 2026
- फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: होली पर सूने घर को खंगालने वाला ‘असगर’ गिरफ्तार, सोने की चेन और अंगूठियां बरामद - March 13, 2026